बीती रात विद्यापति प्रखंड में चली गोली, हुई मौ”त
विद्यापति प्रखंड में चली गोली, हुई मौ"त

बिहार के समस्तीपुर जिला के विद्यापति नगर थाना क्षेत्र की घटना एक युवा को बीती रात गोली मार कर की हत्या… ग्रामीणों का कहना है कि जमीनी विवाद था जिस वजह से गुंडा फिट कर गोली मारकर मौ”त के घाट उतार दिया है। समस्तीपुर में फिर सनसनी : बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गोली मारकर किया गया खत्म।
समस्तीपुर/विद्यापतिनगर: समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कल्याणगंज #बांगराह में एक बार फिर हत्या की वारदात से सनसनी फैल गई है। बीती रात करीब 12 बजे दो बाइक सवार बदमाशों ने घर के बाहर सो रहे सुरेंद्र सिंह (40) को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। सुरेंद्र सिंह स्व. घुरन सिंह के पुत्र थे।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। इस निर्मम हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग सुरक्षा व्यवस्था की मांग कर रहे हैं।